औरंगाबाद में डीटीओ की बड़ी कार्रवाई, 64 वाहनों पर 2.29 लाख का जुर्माना

Author Sujit kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
अभियान में शामिल डीटीओ | Prabhat Khabar Network

अभियान में शामिल डीटीओ | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद में जिला परिवहन कार्यालय ने वाहन जांच अभियान चलाकर 64 वाहनों पर 2.29 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

विज्ञापन

Aurangabad News: जिला परिवहन कार्यालय के निर्देश पर गुरुवार को खराटी-ओबरा क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) सुनंदा कुमारी के नेतृत्व में दोपहिया और चार पहिया वाहनों की गहन जांच की गई.

64 वाहनों पर 2.29 लाख रुपये का जुर्माना

अभियान के दौरान चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन (RC), बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (PUC) और अन्य कागजातों की बारीकी से जांच की गई. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 64 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 2,29,500 रुपये का जुर्माना (शमन शुल्क) लगाया गया.

सड़क सुरक्षा को लेकर चालकों को किया गया जागरूक

जांच के साथ-साथ परिवहन विभाग की टीम ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया. चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की हिदायत दी गई.

नियमित रूप से जारी रहेगा जांच अभियान

जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए जिले में इस तरह का विशेष जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाया जाता रहेगा. उन्होंने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.


विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन