औरंगाबाद के बिट्टू राज ने दिल्ली छात्र संसद-2026 में लहराया परचम, बढ़ाया जिले का मान

दिल्ली छात्र संसद-2026 में ओबरा के बिट्टू राज का शानदार प्रदर्शन
औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड के बिट्टू राज ने दिल्ली छात्र संसद-2026 में भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया है. नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देशभर से चयनित करीब 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. बिट्टू ने संसदीय शैली में अपने विचार रखे और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिभा दिखाई. उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और यह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है.
औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड के महुआंव गांव निवासी बिट्टू राज ने दिल्ली छात्र संसद-2026 में भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया है. नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देशभर से चयनित करीब 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.
संसदीय शैली में युवाओं ने रखे अपने विचार
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने लोकतंत्र, संसदीय परंपराओं, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय मुद्दों पर संसदीय शैली में अपने विचार प्रस्तुत किए. बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र बिट्टू राज ने भी इस राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई.
ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर हासिल की बड़ी उपलब्धि
बिट्टू राज के पिता उमेश सिंह और माता सुनीता देवी ने बताया कि बेटे की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ ओबरा प्रखंड और पूरे औरंगाबाद जिले का सम्मान बढ़ा है. दिल्ली छात्र संसद युवाओं में नेतृत्व क्षमता और नीति निर्माण की समझ विकसित करने का मंच प्रदान करता है.
बिट्टू की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल
बिट्टू राज की उपलब्धि पर शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने खुशी जताई है. लोगों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की ऐसी सफलताएं अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










