बारुण के 17 संकुलों में टीएआरएल कार्यशाला आयोजित, शिक्षकों को मिला गतिविधि आधारित शिक्षण का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
कार्यशाला में शामिल शिक्षक

कार्यशाला में शामिल शिक्षक

Aurangabad News : औरंगाबाद के बारुण प्रखंड में टीचिंग एट द राइट लेवल कार्यक्रम के तहत 17 संकुलों में संयुक्त कार्यशाला का आयोजन, शिक्षकों को दी गई विशेष ट्रेनिंग।

विज्ञापन

Aurangabad News : प्रखंड में शिक्षण गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से संचालित टीचिंग एट द राइट लेवल (टीएआरएल) कार्यक्रम के तहत शनिवार को 17 संकुलों में संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला का संचालन संबंधित सीआरसी के संकुल संसाधन व्यक्ति (आरपी) ने किया. इसमें शिक्षकों को कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, बच्चों के सीखने के स्तर के आकलन तथा भाषा एवं गणित की बुनियादी दक्षता विकसित करने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई.

टीएआरएल कार्यक्रम की रणनीति और मूल्यांकन प्रक्रिया पर दिया गया प्रशिक्षण

कार्यशाला में टीएआरएल कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रणनीति, बच्चों के शैक्षणिक स्तर के आकलन की प्रक्रिया, समूह आधारित गतिविधियों के माध्यम से रोचक एवं प्रभावी शिक्षण, कक्षा संचालन की तकनीक, चाइल्ड-वाइज प्रगति रिपोर्ट तैयार करने तथा विद्यालय स्तर पर आंकड़ों के समेकन पर विस्तार से चर्चा की गई. शिक्षकों के उन्मुखीकरण एवं सही मार्गदर्शन पर भी विशेष जोर दिया गया.

5 अगस्त तक बेसलाइन असेसमेंट पूरा करने का निर्देश

कार्यशाला के दौरान सभी विद्यालयों में 5 अगस्त तक बेसलाइन असेसमेंट का कार्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया गया. साथ ही कार्यक्रम के मैनुअल के प्रभावी उपयोग एवं स्कैनर आधारित गतिविधियों के माध्यम से खेल-खेल में भाषा और गणित सिखाने की विधि का भी प्रशिक्षण दिया गया.

बच्चों के बुनियादी कौशल मजबूत करने पर जोर

कार्यशाला का उद्देश्य कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों के भाषा एवं गणित के बुनियादी कौशल को सुदृढ़ बनाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करना है. अंत में सभी शिक्षकों ने टीएआरएल कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा बच्चों के सीखने के स्तर में अपेक्षित सुधार लाने का संकल्प लिया.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



विज्ञापन
Manish Raj Singham

लेखक के बारे में

By Manish Raj Singham

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन