हिसुआ में पांच वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत, हत्या के आरोप के बाद पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Nawada News : हिसुआ के अरियन गांव में पांच वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Nawada News : नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के अरियन गांव में पांच वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला विवादों में घिर गया है. मृत बच्ची की पहचान राजकुमार सिंह की पुत्री राधा कुमारी के रूप में हुई है.

ग्रामीण बोले- बुखार से थी पीड़ित, ननिहाल पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

ग्रामीणों के अनुसार राधा कुमारी पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी और बीमारी के कारण उसकी मौत हुई. वहीं बच्ची के ननिहाल अढ़मा गांव के परिजनों, विशेषकर मामा पक्ष ने आरोप लगाया है कि बच्ची की हत्या की गई और उसका समुचित इलाज नहीं कराया गया.

तनाव की स्थिति, पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि ननिहाल पक्ष को गलत सूचना मिलने या किसी गलतफहमी के कारण विवाद बढ़ा. सूचना मिलते ही हिसुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन