बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान अकबरपुर के लोग, राजद किसान प्रकोष्ठ ने सुधार की मांग की

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

Nawada News : अकबरपुर में बिजली कटौती और कम वोल्टेज से परेशान राजद किसान प्रकोष्ठ ने दी चेतावनी, 24 घंटे में व्यवस्था नहीं सुधरी तो अकबरपुर चौक पर होगा बड़ा आंदोलन।

विज्ञापन

Nawada News : नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड में लगातार बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) किसान प्रकोष्ठ, नवादा के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार चौधरी ने शनिवार को फतेहपुर पावरग्रिड के सहायक विद्युत अभियंता को आवेदन देकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है.

पचरुखी समेत कई गांवों में बिजली संकट का आरोप

सौंपे गए आवेदन में कहा गया है कि पचरुखी सहित अकबरपुर प्रखंड के कई गांवों में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है. साथ ही कम वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है. इसके कारण पंखा, कूलर, मोटर, फ्रिज, टीवी सहित अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं. वहीं बिजली संकट के कारण किसानों की सिंचाई, विद्यार्थियों की पढ़ाई और आम लोगों की दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है.

24 घंटे में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

राजद किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार चौधरी ने विद्युत विभाग से मांग की है कि फतेहपुर पावरग्रिड की तकनीकी खामियों को दूर कर 24 घंटे के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो रविवार, 2 अगस्त को दोपहर 2 बजे अकबरपुर चौक पर किसान, नवयुवक और स्थानीय ग्रामीण शांतिपूर्ण तरीके से सड़क जाम करेंगे.

जनहित में निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग

दीपक कुमार चौधरी ने कहा कि प्रस्तावित आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा. इसका उद्देश्य केवल क्षेत्र के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति और पर्याप्त वोल्टेज उपलब्ध कराना है. उन्होंने विद्युत विभाग से जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



विज्ञापन
Anil Kumar

लेखक के बारे में

By Anil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन