12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के निपटारे की तैयारी तेज

Updated:
विज्ञापन
नवादा व्यवहार न्यायलय

नवादा व्यवहार न्यायलय

Nawada News : 12 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारी तेज; विभागों और बैंकों को जारी किए गए नोटिस

विज्ञापन

Nawada News : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा ने तैयारियां तेज कर दी हैं. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय, नवादा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा.

विभिन्न विभागों को नोटिस जारी करने का निर्देश

प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आयुषोतोष कुमार झा के मार्गदर्शन तथा सचिव अरविंद कुमार के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है. लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों के निष्पादन के उद्देश्य से जिला पंचायतीराज, श्रम, वन, विद्युत, दूरसंचार, खनन विभाग सहित सभी बैंकों को पक्षकारों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है.

थानाध्यक्षों को लंबित मामलों में नोटिस तामिला सुनिश्चित करने का निर्देश

जिले के सभी थानाध्यक्षों को लंबित मामलों में शत-प्रतिशत नोटिस की तामिला सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. वहीं, न्यायिक पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर लंबित मामलों की समीक्षा की जा रही है, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके.

अधिवक्ता संघ के सहयोग से होगा अधिक मामलों का निपटारा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जिला अधिवक्ता संघ एवं एडवोकेट एसोसिएशन, नवादा का भी सहयोग लिया जा रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी संबंधित विभागों, अधिवक्ताओं और पक्षकारों के सहयोग से इस बार पहले की तुलना में अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से निपटारा होगा, जिससे लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सके.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



विज्ञापन
Bablu Kumar

लेखक के बारे में

By Bablu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन