प्रख्यात होम्योपैथ चिकित्सक स्व. शशि भूषण कुमार सिन्हा की 65वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

जयंती समारोह में शामिल हेम्योपैथिक चिकित्सक व अन्य
Nawada News : नवादा के ओइम होम्यो चिकित्सालय में प्रख्यात होम्योपैथ चिकित्सक स्व. शशि भूषण सिन्हा की 65वीं जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उनके सेवा कार्यों को याद किया।
Nawada News : जिला मुख्यालय के विजय सिनेमा रोड स्थित ओइम होम्यो चिकित्सालय परिसर में शनिवार को प्रख्यात होम्योपैथ चिकित्सक स्वर्गीय शशि भूषण कुमार सिन्हा की 65वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. समारोह की अध्यक्षता होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. रेयाज खान ने की, जबकि संचालन डॉ. सुधीर कुमार ने किया.
समाजसेवा और चिकित्सा के प्रति समर्पण को किया याद
समारोह में वक्ताओं ने स्व. शशि भूषण कुमार सिन्हा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल एक कुशल होम्योपैथ चिकित्सक ही नहीं, बल्कि समाजसेवा के प्रति समर्पित और गरीब मरीजों के लिए सदैव तत्पर रहने वाले संवेदनशील इंसान थे. उन्होंने चिकित्सा सेवा को जनसेवा का माध्यम बनाया और जरूरतमंद लोगों का निस्वार्थ भाव से उपचार किया.
आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
वक्ताओं ने कहा कि स्व. शशि भूषण कुमार सिन्हा की सेवाएं आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उनकी जयंती के अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाजसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया.
कई चिकित्सक और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
कार्यक्रम में डॉ. उपेंद्र कुमार, डॉ. शर्मानंद सुमन, मो. आमिर हुसैन, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अपूर्व, डॉ. सिराज सहित दर्जनों चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. सभी ने स्व. सिन्हा के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










