Aurangabad : जिले में आज के मुख्य आयोजन
Published by : AMIT KUMAR SINGH Updated At : 21 May 2026 5:00 AM
देव सूर्य मंदिर
औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में बुधवार की प्रातःकालीन आरती भक्ति और आस्था के माहौल में होगी
Aurangabad : प्रमुख मंदिरों में आरती : औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में बुधवार की प्रातःकालीन आरती भक्ति और आस्था के माहौल में होगी. इसका समय सुबह आरती 5:30 बजे है. इसके बाद अंबा में मां सतबहिनी मंदिर में सुबह छह बजे, औरंगाबाद शहर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में आरती का समय सुबह सात बजे है और शहर के ही प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर में भी आरती का समय सुबह सात बजे है़
मुख्य कार्यक्रम : औरंगाबाद में दिन की शुरुआत पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम से होगी, जहां जवानों को दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा. सुबह नौ बजे पुलिस केंद्र में 412 जवानों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. शाम छह बजे शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन मानस मंदिर और दुर्गा मंदिर में स्थानीय कलाकार भजन संध्या अपनी प्रस्तुति देंगे़
शहर में आज जाम : औरंगाबाद शहर में आज कुछ प्रमुख स्थानों पर निर्धारित समय के दौरान जाम की स्थिति बन सकती है. खासकर धरनीधर मोड़ व पुरानी सब्जी मंडी पर यातायात का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, शाम के समय ओवरब्रिज के समीप भी ट्रैफिक स्लो रहने के संकेत हैं. शाम पांच बजे से छह बजे के बीच ऑफिस आवागमन और बाजार की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन सकती है. सुबह नौ बजे के करीब धरनीधर मोड़ व सब्जी मंडी की तरफ जाने के दौरान जाम लगने की आशंका है़ इसी तरह शाम पांच से छह बजे तक ओवरब्रिज के पास जाम लगने की संभावना अधिक है़ इस दौरान अधिक जरूरी काम नहीं हो तो उस रूट में यात्रा करने से बचे़
बिजली कटौती : औरंगाबाद के कुछ ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को बिजली गुल रहेगी. तूफान से हुए नुकसान को विभाग द्वारा पाटा जा रहा है. मेटनेंस कार्य की वजह से शहरी व ग्रामीण इलाकों में कुछ समय के लिए सप्लाई बाधित रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










