औरंगाबाद न्यूज: बंद घर में हुई बड़ी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
aurangabad news

गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस

Aurangabad News: जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में मार्च में हुई चर्चित चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो चोरों सहित चोरी का सामान खरीदने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर सोना-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

Aurangabad News(ओम प्रकाश): औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में मार्च महीने में हुई चर्चित चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों समेत चोरी का सामान खरीदने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं.

दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूला

जानकारी के अनुसार, दाउदनगर थाना कांड संख्या 216/26 के तहत दर्ज इस मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तरारी निवासी छोटू कुमार उर्फ गुड्डू राजवंशी और गवसगढ़ तरारी निवासी रविरंजन कुमार को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए आभूषण शहर के बजाजा रोड स्थित एक दुकान में बेचे गए थे. दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने कसेरा टोली निवासी दुकानदार पंकज कुमार को गिरफ्तार किया. उसके पास से 10.23 ग्राम सोना और 301 ग्राम चांदी बरामद की गई.

क्या है मामला ?

एसएचओ विकास कुमार ने बताया कि तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया जाता है कि 27 मार्च की रात दाउदनगर-गोह-गया जी रोड पर उपकारा के पास स्थित डॉ. अरुण कुमार के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया था. चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और गोदरेज व बक्से का लॉक तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान और आभूषण चोरी कर लिए थे. घटना के बाद 28 मार्च को थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. दाउदनगर पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read: तीन दिनों से नेटवर्क फेल, लोगों ने BSNL छोड़ने की दी चेतावनी

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन