Aurangabad News : अकौनी मोड़ के समीप टोटो और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News

घटनास्थल की तस्वीर

Aurangabad News : अकौनी मोड़ के पास टोटो-ट्रैक्टर की भिड़ंत में छह लोग घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन

Aurangabad News (सुजीत कुमार सिंह) : औरंगाबाद जिले के रफीगंज-शिवगंज पथ पर अकौनी मोड़ के समीप टोटो और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस सड़क हादसे में टोटो सवार करीब पांच से छह लोग घायल हो गए. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और राहत कार्य शुरू किया गया. सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां दो घायलों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, जबकि अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है.

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टोटो में मार दी टक्कर

स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी कुमार गौरव के पुत्र कुमार सानू सुरेंद्र राम के पुत्र अमित कुमार आदि शामिल है. घायलों ने बताया कि वे लोग औरंगाबाद से रफीगंज जा रहे थे. इसी दौरान अकौनी मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दिया.

पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से सामान्य कराई गई स्थिति

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि टोटो सड़क किनारे पलट गया. हादसे में टोटो चालक भी घायल बताया जा रहा है. घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा. बाद में पुलिस एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थिति सामान्य कराई गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.वहीं घायल यात्रियों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं.

Also Read : Aurangabad News : हसपुरा में विवाहिता ने लगाई फांसी, पति पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन