Aurangabag News : अंबा में लगायी जायेगी संत रविदास की प्रतिमा : विधायक

Updated at : 18 Feb 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabag News : अंबा में लगायी जायेगी संत रविदास की प्रतिमा : विधायक

Aurangabad News: रविदास जयंती पर अंबा में बिरहा दोगोले का किया गया आयोजन

विज्ञापन

अंबा.

संत शिरोमणि रविदास जयंती पर सोमवार की रात अंबा में बिरहा दोगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक राजेश कुमार, प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, पूर्व जिप सदस्य सोनेलाल रमन, सीओ चंद्रप्रकाश, मुखिया गुलाम सरवर, मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र पासवान, सरोज कुमार, जिला महासचिव वीरेंद्र मेहता, कंचन गुप्ता, अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. देव रोड में बटाने नदी तट पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष कुलदीप राम एवं संचालन कांग्रेस एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय राम ने किया. उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास मानव नहीं बल्कि महा मानव थे. उन्होंने समाज में समानता, भक्ति व मानवता का संदेश देकर भारतीय जनमानस की चेतना को जगाया. उन्होंने कहा कि सभ्य समाज की स्थापना के लिए संत रविदास का विचार अनुकरणीय है. उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए. कहा कि संत रैदास व बाबा साहेब आंबेडकर ने भी शिक्षा पर जोर दिया था. समाज में निरपेक्षता और एकरूपता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य संवारने में महिलाओं की भूमिका अहम होती है. उपस्थित लोगों ने कई तरह की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया. विधायक ने अंबा में संत शिरोमणि रविदास के संगमरमर की प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया. इसके साथ ही आयोजन समिति की मांग पर संत रविदास महोत्सव आयोजित करने को लेकर विधानसभा के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने की बात कही. प्रमुख ने कहा कि संत रविदास भक्ति काल के कवि के साथ-साथ महामानव व निर्गुण ब्रह्म के उपासक थे. उन्होंने दुनिया को सच्चे मार्ग पर चलने को प्रेरणा दिया. पूर्व जिप सदस्य ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समाज में उत्पन्न हो रहे खाई को बांटने के लिए इस तरह के कार्यक्रम जरूरी है ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में एकता एवं भाईचारा बढ़ेगी.

दर्शकों ने पूरी रात कार्यक्रम का लिया आनंद

कार्यक्रम में कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. मुख्य रूप से बिरहा कलाकार राजकुमार यादव एवं सीमा कौशल ने पूरी रात दोगोला में बिरहा का प्रदर्शन किया. दोहा एवं चौपाई से शिक्षा को बढ़ावा एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया. इस मौके पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष करण पासवान, आरओ सुमन कुमार, आयोजन समिति के नवीन कुमार रंजन, मुरारी पासवान, दीपक कुमार, चंदन, ओमप्रकाश, हरिओम, उदय मेहता, छोटू चौधरी, नंदलाल राम, संतोष राम, हरी राम, शंकर राम आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन