The Traitors India 2: करण जौहर के शो में क्या मल्लिका शेरावत की होगी एंट्री? जानें पूरा अपडेट

Updated:
विज्ञापन

द ट्रेटर्स 2 में मल्लिका शेरावत, फोटो- इंस्टाग्राम

The Traitors India 2 में मल्लिका शेरावत के शामिल होने की खबर सामने आई है. शो में करण जौहर होस्टिंग करेंगे और कंटेस्टेंट्स के बीच छिपे धोखेबाजों की पहचान की जाएगी. आइए जानते हैं नए सीजन की पूरी अपडेट.

विज्ञापन

The Traitors 2: करण जौहर के होस्ट किए गए रियलिटी टीवी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ का दूसरा सीजन अब वापसी कर रहा है. इस शो में कंटेस्टेंट्स एक महल में रहकर माइंड गेम्स खेलते हैं और अपने बीच छिपे धोखेबाज (traitor) की पहचान करने की कोशिश करते हैं. पहले सीजन को मिले जबरदस्त रिस्पांस के बाद, अब शो में और भी नए और मशहूर सेलिब्रिटीज शामिल होंगे. हालांकि नामों को अभी तक ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया है, लेकिन खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इस शो में शामिल हो सकती हैं.

मल्लिका शेरावत की ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ में एंट्री?

Variety India की एक रिपोर्ट के अनुसार, मल्लिका शेरावत ने दूसरे सीजन की शूटिंग में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है. पिछले एक महीने से उनका नाम मीडिया में चर्चा में था, लेकिन उन्होंने अब तक इस खबर की न तो पुष्टि की और न ही खंडन.

‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ की शूटिंग लोकेशन

‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में हो रही है. पहला और दूसरा सीजन सूर्यगढ़ पैलेस में शूट किया जा रहा है, वही जगह जहां जनवरी 2023 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी हुई थी.

पहले सीजन के कंटेस्टेंट्स और विनर

पहले सीजन में कई मशहूर नाम शामिल थे, जैसे राज कुंद्रा, पूरव झा, सूफी मोतीवाला, अंशुला कपूर, महीप कपूर, रफ्तार, आशीष विद्यार्थी, जन्नत ज़ुबैर, एल्नाज नौरोजी और लक्ष्मी मांचू. वहीं, पहले सीजन के विनर उर्फी जावेद और निकिता लूथर थे.

शो का फॉर्मेट क्या है?

Amazon Prime Video के अनुसार, दूसरे सीजन में 20 और सेलिब्रिटीज हिस्सा लेंगी. कंटेस्टेंट्स न सिर्फ बड़े इनाम के लिए मुकाबला करेंगे, बल्कि अपने बीच छिपे धोखेबाजों (traitors) की पहचान करने की भी कोशिश करेंगे. इस सीजन में धोखे, माइंड गेम्स और रोमांच का पूरा तड़का देखने को मिलेगा, जो दर्शकों के लिए बेहद मजेदार और रोमांचक साबित होगा.

मल्लिका शेरावत का प्रोफेशनल सफर

मल्लिका शेरावत ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में फिल्म ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ से की थी. उन्हें असली फेम 2004 में ‘मर्डर’ से मिली. इसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल फिल्मों में भी काम किया, जैसे ‘हिस्स’ और ‘पॉलिटिक्स ऑफ लव’. हाल ही में वे ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के साथ दिखाई दी थीं.

यह भी पढ़ें: Vishnu Vinyasam OTT Release: तेलुगू फिल्म ‘विष्णु विन्यासम’ अब OTT पर, घर बैठे देखें रोमांस और ड्रामा

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola