IPL 2026: विदेशी खिलाडियों पर भड़के सुनील गावस्कर, कहा- सीधा टीम से बाहर करो

Updated:
विज्ञापन

सुनील गावस्कर, Pic- Social Media/X

IPL 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने वाला है लेकिन कुछ विदेशी खिलाडी टूर्नामेंट में देरी से आ रहे हैं. इस बात पर भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर काफी नाराज हैं. उनका कहना है कि ये खिलाडी भारतीय मेहमाननवाजी का गलत फायदा उठा रहे हैं. मालिकों को इन्हें तुरंत टीम से बाहर कर देना चाहिए.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का रोमांच जल्द ही शुरू होने वाला है. लेकिन टूर्नामेंट के आगाज से पहले ही कई विदेशी खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया है या वह देरी से टीम में शामिल होंगे. भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर इस बात से काफी नाराज हैं. उन्होंने विदेशी खिलाड़ियों के इस रवैये पर अपनी भड़ास निकाली है. गावस्कर का साफ कहना है कि जो खिलाड़ी बिना किसी ठोस कारण के आईपीएल में देरी से आते हैं, उन्हें सीधा टीम से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए.

विज्ञापन

विदेशी खिलाड़ियों पर फूटा गावस्कर का गुस्सा

सुनील गावस्कर ने स्पोर्टस्टार के अपने एक कॉलम में अपनी चिंता जाहिर की है. उन्होंने लिखा कि कुछ विदेशी खिलाड़ी भारत की मेहमाननवाजी को बहुत हल्के में ले रहे हैं. वह फ्रेंचाइजी की उदारता का गलत फायदा उठा रहे हैं. गावस्कर के अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी चोटिल है तो बात अलग है. लेकिन अगर वह निजी कारणों से देरी करते हैं तो यह ठीक नहीं है. ऐसे खिलाड़ियों को टीम से तुरंत निकाल देना चाहिए.

फ्रेंचाइजी मालिकों को दी सख्त हिदायत

अपने लेख में सुनील गावस्कर ने टीम मालिकों को भी कड़ी सलाह दी है. उन्होंने बताया कि फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को खुश रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती हैं. वह खिलाड़ियों के साथ उनके परिवारों का भी पूरा खर्च उठाती हैं. यह भारत का अपना तरीका है. लेकिन खिलाड़ी इसे अपना अधिकार समझने लगते हैं. गावस्कर ने कहा कि मालिकों को अब कड़ा रुख अपनाना होगा.

बर्बाद हो जाती है टीम की पूरी योजना

जब टूर्नामेंट शुरू होने वाला होता है और विदेशी खिलाड़ी अचानक खेलने से मना कर देते हैं या लेट आते हैं, तो टीम को बहुत नुकसान होता है. गावस्कर ने इस बात पर जोर दिया कि एक टीम खिताब जीतने के लिए लंबी प्लानिंग करती है. लेकिन जब कोई खिलाड़ी अपनी मर्जी से कभी भी आने-जाने का फैसला करता है, तो सारी योजना खराब हो जाती है. इससे टीम का संतुलन पूरी तरह से बिगड़ जाता है.

ये स्टार खिलाड़ी मिस करेंगे शुरुआती मुकाबले

इस बार कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल के शुरुआती मैचों का हिस्सा नहीं होंगे. इनमें जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस जैसे स्टार तेज गेंदबाज शामिल हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण इन खिलाड़ियों को पहले तीन मैचों के लिए आराम दिया है. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भी कुछ निजी कारणों के चलते शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे.

28 मार्च से शुरू होगा IPL

आपको बता दें कि आईपीएल का नया सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है. पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. गावस्कर को उम्मीद है कि इन विवादों के बाद भी यह सीजन बेहद रोमांचक होगा.

ये भी पढ़ें-

भारत की अरुंधति रेड्डी बनीं आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ, पाकिस्तान के फरहान भी सम्मानित

CSK के कैंप में धोनी की मस्ती, सरफराज के बेटे पर लुटाया प्यार, वीडियो वायरल

60 साल तक आईपीएल खेलेंगे एमएस धोनी? CSK के इवेंट में दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola