Auranhabad News : बलिया, सुही व भरौंधा पंचायत में होगा पैक्स का चुनाव

Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 21 Jan 2026 9:50 PM

विज्ञापन

Aurangabad News: अध्यक्ष पद के लिए छह व सदस्य के लिए 14 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

विज्ञापन

कुटुंबा. प्रखंड की बलिया, भरौंधा और सुही पंचायतों के पैक्सो में विभिन्न पदों के लिए चुनाव होना है. बुधवार से नामांकन की प्रकिया शुरू हो गयी है. पहले दिन अध्यक्ष पद के छह प्रत्याशी और कोटिवार सदस्य पद के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी प्रियांशु वसु ने बताया कि निर्वाचन प्राधिकार द्वारा चुनाव को लेकर 21 व 22 जनवरी को 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक नामांकन का समय निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि पहले दिन अलग-अलग पदों के लिए महिला व पुरुष मिलाकर 20 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है. हालांकि, अन्य कई लोग अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए एनआर कटवा चुके हैं. गुरुवार को नामांकन का पर्चा दाखिल कर सकते है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक चरण में बलिया पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष कपिलदेव पांडेय, भरौंधा पैक्स से नीतीश कुमार व सूही पैक्स से उमेश यादव, दिनेश यादव, धर्मेंद्र कुमार व रूबी देवी ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है. इसी तरह से सामान्य सदस्य पद के लिए सूही पैक्स से रामाधार सिंह, मृत्युंजय कुमार व अनुज सिंह, सामान्य महिला सदस्य पद के लिए बेला देवी व सोनी देवी, पिछड़ा वर्ग से रामप्रवेश यादव, अतिपिछड़ा से गीता देवी, अनुसूचित जाति पुरुष अशोक कुमार रवि व उत्तम राज देवी ने नामांकन किया. इसी तरह से बलिया पैक्स से सामान्य कोटि में सदस्य अरविंद सिंह, पिछड़ा वर्ग से कृष्णा महतो, अतिपिछड़ा से राजेंद्र प्रजापति अनुसूचित जाति से बैजंती देवी व भोला भूइंया ने नामांकन किया है. बीडीओ ने बताया कि 24 से लेकर 27 जनवरी के बीच नामांकन प्रपत्र की संवीक्षा की जायेगी. वहीं 29 जनवरी को नाम वापसी के साथ प्रत्याशियों को चुनाव प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिया जायेगा. इसके बाद अगले महीने छह फरवरी की सुबह 7:30 बजे से लेकर अपराह्न 4:30 बजे तक मतदान होगा. इसके पश्चात उसी दिन संध्या में मतों की गिनती शुरू होगी. उन्होंने बताया कि भयमुक्त वातावरण में पैक्स चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन सख्त है. मतदाताओंं को लोभ लालच का झांसा देकर बरगलाने वाले प्रत्याशियों व उनके समर्थको के विरुद्ध विधि सम्मत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन