Aurangabad News : तीन एकड़ में अफीम की फसल को किया नष्ट
Updated at : 08 Feb 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद पुलिस ने ढिबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत झरना गांव के जंगली इलाकों में अवैध रूप से की जा रही खेती का किया भंडाफोड़
विज्ञापन
देव.
औरंगाबाद जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत झरना गांव के जंगली इलाकों में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया गया है. पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए लगभग तीन एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया गया. इस अभियान के लिए पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल एवं जिला वन अधिकारी के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया गया था. इस दल का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 (मदनपुर) एवं 29वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों ने किया. गठित एसआइटी टीम द्वारा झरना गांव के जंगलों में छापेमारी कर अफीम की फसल पूरी तरह नष्ट कर दी गयी. इस कार्रवाई के तहत वन विभाग ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस बड़े ऑपरेशन से अफीम तस्करों को भारी नुकसान हुआ है और उनके मंसूबों को बड़ा झटका लगा है. पुलिस एवं वन विभाग के इस सख्त कदम से क्षेत्र में अवैध खेती करने वालों में हड़कंप मच गया है. इस कार्रवाई के दौरान दो पानी पानी के मोटर, घेराबंदी के लिए उपयोग किये गये जाली और तार तथा लगभग तीन एकड़ भूमि पर लगी अफीम एवं पोस्ता की फसल बरामद की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




