Aurangabad News : नवीनगर का युवक ट्रेन से गिरा, मौत
Updated at : 16 Feb 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन

Aurangabad News:अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ा. चिरैला पौथू हॉल्ट के समीप किसी तरह ट्रेन से गिर गया
विज्ञापन
औरंगाबाद शहर.
गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड स्थित चिरैला पौथू हॉल्ट के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नवीनगर प्रखंड के बभनसोता गांव निवासी दिलीप कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार दिलीप को प्राइवेट कंपनी में नौकरी के लिए दमन जाना था. उसने अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ा. चिरैला पौथू हॉल्ट के समीप किसी तरह ट्रेन से गिर गया. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार किया गया और गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. सूचना पाकर पहुंचे परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए गया लेकर जा रहे थे. लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इसके बाद नगर थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया. युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




