Aurangabad News : असामाजिक तत्वों ने शिक्षक की कार में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News

घटनास्थल की तस्वीर

Aurangabad News : शरारती तत्वों ने शिक्षक की खड़ी कार को किया आग के हवाले, मामले की जांच शुरू

विज्ञापन

Aurangabad News (डॉ सत्यदेव सिंह) : तिलकपुरा में शनिवार की आधी रात असामाजिक तत्वों ने एक शिक्षक की कार में आग लगा दी. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़ित शिक्षक ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, हसपुरा थाना क्षेत्र के तिलकपुरा गांव स्थित हाईस्कूल के समीप शिक्षक कमलेश कुमार की ऑल्टो कार खड़ी थी. देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने कार में आग लगा दी. आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कार मालिक को दी.

ग्रामीणों से हो रही पूछताछ, दोषियों पर होगी कार्रवाई

सूचना मिलते ही शिक्षक कमलेश कुमार मौके पर पहुंचे. तब तक कार का बड़ा हिस्सा जल चुका था. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, लेकिन वाहन को काफी नुकसान पहुंचा. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. लोगों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित शिक्षक ने हसपुरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है.मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : बिहार के धनकुबेर इंजीनियर के घर रेड में क्या-क्या मिला? 18 साल की नौकरी में बनाई 10 करोड़ की संपत्ति

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन