Aurangabad News : नीमा चतुर्भुज में चाकूबाजी, दो युवक घायल
Updated at : 16 Feb 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन

Aurangabad News:रात के वक्त तेज गति से बाइक चलाने का विरोध करने पर विवाद बढ़ा. राजा बिगहा गांव के नीतीश कुमार ने विरोध करने वाले युवकों पर चाकू से हमला कर दिया
विज्ञापन
रफीगंज.
रफीगंज थाना क्षेत्र के नीमा चतुर्भुज में मामूली सी बात को लेकर चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शनिवार की रात की बतायी जाती है. घायलों में अजीत सिंह और अनुराग कुमार शामिल है. रात के वक्त तेज गति से बाइक चलाने का विरोध करने पर विवाद बढ़ा. राजा बिगहा गांव के नीतीश कुमार ने विरोध करने वाले युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. हालांकि, आरोपित युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया. घटना में घायल हुए अजीत और अनुराग को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में भर्ती कराया गया. जानकारी मिली कि डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया. घायल के भाई पप्पू कुमार ने थाना में आवेदन देते हुए बताया है कि शहर के वार्ड नंबर 16 राजा बिगहा निवासी नीतीश कुमार सहित तीन युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और अजीत सिंह व अनुराग कुमार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. लोग घायल हो गये. इधर, रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




