Aurangabad News : 12 व 13 फरवरी को होगा गजना महोत्सव
Updated at : 10 Feb 2025 10:38 PM (IST)
विज्ञापन

??????????????
Aurangabad News: नवीनगर गजना धाम परिसर में गजना महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गयी
विज्ञापन
नवीनगर.
नवीनगर गजना धाम परिसर में गजना महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता बीडीओ अरुण सिंह एवं संचालन अंचलाधिकारी सुबोध कुमार ने किया. यह महोत्सव 12 व 13 फरवरी को होगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि गजना महोत्सव का उद्घाटन 12 फरवरी को 10 बजे होगा. 11 बजे से मुख्य अतिथि का सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा. इसके बाद मुख्य अतिथि और जिला प्रशासन द्वारा उद्बोधन होगा. एक बजे से मुख्य कलाकार पूजा चटर्जी द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी. इसके बाद अंतरा घोष, सृष्टि लक्ष्मी, तान्या मौआर, सनोज सागर, अविनाश कुमार अपनी प्रस्तुति देंगे. स्कूली बच्चों के लिए रंगोली, पेंटिंग, मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. महोत्सव के दूसरे दिन 13 फरवरी को राजा मंडल, हेमा पांडेय सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुति होगी. कबड्डी प्रतियोगिता भी होगी. इसके बाद कार्यक्रम का समापन होगा. इस बैठक में एसआई विनय कुमार, आशुतोष कुमार, रूपेश कुमार, बिजली विभाग के कनीय अभियंता राजा कुमार, बीआरपी लाल कुमार, सुमित्रा कुमारी, मुखिया जयप्रकाश सिंह, टूना सिंह, भृगु सिंह, मिथलेश कुमार सिंह, अरुण सिंह समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




