Aurangabad News : मां सतबहिनी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम का हुआ आगाज

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News : मां सतबहिनी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम का हुआ आगाज

Aurangabad News : कलश यात्रा के साथ मंदिर परिसर में पूरे दिन चलता रहा धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन

अंबा़ अक्षय तृतीया पर मां सतबहिनी मंदिर के 12वें स्थापना दिवस प��� कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ. इसके साथ ही मां सतबहिनी की विधिवत पूजन की गयी. श्रद्धालु अहले सुबह मंदिर प्रांगण में पहुंचे, जहां आचार्यों के निर्देशन में पूजन कर मंदिर की परिक्रमा की. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु मंदिर परिसर से माथे पर कलश लेकर अंबा बाजार के मुख्य चौक होते हुए हरदत्ता गांव समीप बटाने नदी पहुंचे. वहां विधिवत गंगा पूजन के साथ जलभरी की गयी. कलश में जल उठा कर श्रद्धालु नंगे पांव मंदिर पहुंच कर कलश स्थापित किया. प्रभा पांडेय व सरोज देवी के नेतृत्व में तकरीबन 500 महिला श्रद्धालुओं ने जलभरी की. इसमें गायत्री परिवार से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. इस दौरान महिलाओं के भक्ति गीत व आचार्यों के वैदिक मंत्रोचार से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा. कलश यात्रा में सतबहिनी मंदिर धार्मिक न्यास समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, मिथिलेश मेहता, शिव शंकर पांडेय, राजीव पांडेय, वेद प्रकाश तिवारी, पंसस प्रतिनिधि कंचन गुप्ता, संजय सिंह, शिवकुमार सिंह आदि लोग मौजूद थे. सचिव ने बताया कि वर्ष 2013 में अक्षय तृतीया के दिन द्रविड़ व नागरी शैली में नवनिर्मित मंदिर में मां सतबहिनी की प्रतिमा स्थापित की गयी थी.

सात आचार्यो ने किया दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण पाठ

स्थापना दिवस पर एक हीं दिन में सात विद्वान आचार्यों ने मां दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण पाठ किया. आचार्य पंडित भरत मिश्र के नेतृत्व में आचार्य पंडित वासुदेव मिश्रा, कनक पांडेय, सत्येंद्र मिश्रा, अर्चित पाठक, राधा रमन पांडेय, राधा कृष्ण पांडेय के अलावा मंदिर के पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा पाठ किये. इस क्रम में पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, नवग्रह पूजन, वेद पूजन आदि संपन्न हुआ. हवन पूजन के बाद मंदिर परिसर में संध्या काल में में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया. एक साथ सहस्त्र दीप से मां का आंगन जगमगा उठा. इस क्रम में श्रद्धालुओं ने मंदिर की विधिवत परिक्रमा किया. मुख्य यजमान के रूप में मुकेश पांडेय एवं उनकी पत्नी बिंदु देवी ने पूजन के सभी संकल्पों को पूर्ण किया.

भंडारा आयोजित कर महाप्रसाद का किया गया वितरण

स्थापना दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण कन्हैया सतबहिनी सेवा समिति के अध्यक्ष निलेश पांडेय के नेतृत्व में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया. भंडारा में प्रसाद पाने को लेकर पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. महाप्रसाद वितरण में समिति के सचिव राजीव पांडेय, विपुल पांडेय, परशुराम पांडेय, विनीश पांडेय, वीरेंद्र मेहता, सोनू सत्या, शंभू चौधरी, कंचन गुप्ता दीपक पाठक, अभय पांडेय, अजीत पांडेय आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी.

समस्तीपुर के नगर आयुक्त केडी प्रौज्जवल हुए शामिल

मंदिर की स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में समस्तीपुर के नगर आयुक्त के डी प्रौज्जवल शामिल हुए. न्यास समिति सदस्यों व स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. श्री प्रौज्जवल ने दर्शन मां के दर्शन पूजन के उपरांत न्यास समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी व अन्य सदस्यों से मंदिर के विधि व्यवस्था पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि भव्य तरीके से स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया है. इससे यह बोध होता है कि श्रद्धालुओं का मां के प्रति काफी आस्था है. उन्होंने मंदिर के विकास में हर संभव सहयोग करने की बात कही. गौरतलब है कि मंदिर के निर्माण कल के दौरान श्री प्रौज्जवल औरंगाबाद में एसडीओ के पद कार्यरत थे. उनके नेतृत्व में ही भव्य मंदिर निर्माण करा कर मां की प्रतिमा स्थापित की गयी थी. इस मौके पर पूर्व मुखिया ओंकारनाथ सिंह, शिव शंकर पांडेय, मिथिलेश मेहता, वेदप्रकाश तिवारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिंह

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बेलदौर (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन