Aurangabad News : देव सूर्य मंदिर में दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए मांगी जाती है मन्नतें

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News

देव सूर्य मंदिर की तस्वीर

Aurangabad News : देव सूर्य मंदिर में सुखी वैवाहिक जीवन की कामना लेकर पहुंचते हैं श्रद्धालु, आस्था से जुड़ी हैं खास मान्यताएं

विज्ञापन

Aurangabad News (रविकांत पाठक) : देव सूर्य मंदिर में जेठ माह के तीसरे रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. चिलचिलाती धूप और तपती धरती भी भक्तों की आस्था को डिगा नहीं सकी. सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं. औरंगाबाद समेत गया, रोहतास, अरवल, कैमूर, नवादा, जहानाबाद तथा झारखंड के पलामू सहित कई जिलों से श्रद्धालु भगवान सूर्य के दर्शन के लिए पहुंचे.माला-फूल, नारियल और प्रसाद लेकर पहुंचे श्रद्धालु मंदिर की सीढ़ियों पर मत्था टेकते हुए कतारबद्ध होकर गर्भगृह तक पहुंचे.जयकारों और शंखनाद के बीच भक्तों ने भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश रुपी सूर्य भगवान का विधिवत दर्शन-पूजन किया. घंट-घड़ियाल की गूंज और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

लगन खत्म होने के साथ ही पहुंचते हैं नवविवाहित जोड़े

लगन खत्म होने के बाद दर्शन करने पहुंचे नवविवाहित जोड़ों की संख्या भी काफी अधिक रही. दर्जनों नवदंपतियों ने मंदिर पहुंचकर भगवान सूर्य से सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की. मान्यता है कि शादी के बाद देव सूर्य मंदिर में दर्शन-पूजन करने से दांपत्य जीवन सुख, समृद्धि और खुशहाली से भर जाता है. श्रद्धालुओं ने मंदिर की परिक्रमा कर परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की. इधर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा. देव थानाध्यक्ष कुमार सौरभ के नेतृत्व में पुरुष एवं महिला पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

अत्यधिक भीड़ के कारण बनी अफरा-तफरी की स्थिति

महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था की गई थी. अत्यधिक भीड़ के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी, जिसे मंदिर प्रबंधन ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नियंत्रित कर लिया. मंदिर के प्रधान पुजारी राजेश पाठक, मृत्युंजय पाठक, सुभाष पाठक एवं अमित पाठक ने बताया कि जेठ माह में भगवान सूर्य तथा त्रिमूर्ति की पूजा का विशेष महत्व है.

देव सूर्यकुंड में स्नान करने से मिलता है विशेष पुण्य फल

सूर्य भगवान की आराधना से आयु वृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और यश-मान-सम्मान की प्राप्ति होती है. उन्होंने कहा कि देव सूर्यकुंड में स्नान कर भगवान सूर्य के दर्शन-पूजन करने से विशेष पुण्य फल मिलता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. मंदिर न्यास समिति के सचिव विश्वजीत राय एवं कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, ताकि किसी भी भक्त को कोई परेशानी न हो.

Also Read : Gaya News : कई डीएसपी का हुआ तबादला

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन