Auranhabad News : बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने का दिया संदेश
Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 21 Jan 2026 9:53 PM
Aurangabad News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य
औरंगाबाद शहर. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी के निर्देशन में सम्राट अशोक भवन में संपन्न हुआ. आयोजन के अंतर्गत पेंटिंग, रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें जिले के युवाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य आमलोग, विशेषकर युवाओं को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन तथा सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था. पेंटिंग प्रतियोगिता में 43 प्रतिभागियों, रंगोली प्रतियोगिता में 37 प्रतिभागियों तथा क्विज प्रतियोगिता में 47 प्रतिभागियों ने सहभागिता की. इस प्रकार कुल 127 प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी रही. प्रतिभागियों द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों पर रचनात्मक, संदेशपरक एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनके माध्यम से हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, यातायात संकेतों के पालन तथा सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व पर प्रभावी संदेश दिया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है और ऐसे कार्यक्रम युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सड़क सुरक्षा से जुड़े अभियानों में सक्रिय सहभागिता की अपील की. कार्यक्रम के सफल आयोजन से उपस्थित जनसमूह में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










