Auranhabad News : स्कूली बच्चों के साथ-साथ चर्चित कलाकारों ने दी प्रस्तुति

Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 21 Jan 2026 9:57 PM

विज्ञापन

Aurangabad News: अंबे महोत्सव ने छोड़ा सुखद अहसास, भव्य समापन

विज्ञापन

अंबा. हाई स्कूल चिल्हकी अंबा के खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय अंबे महोत्सव मंगलवार की रात स्थानीय स्कूली बच्चों एवं बाहरी कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया. वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन से मां सतबहिनी मंदिर एवं अंबा की प्रसिद्ध बढ़ी. स्थानीय बच्चों व युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिला है. इसे और भी बेहतर ढंग से आयोजित करने की जरूरत है. दो दिवसीय महोत्सव के दौरान बच्चों के बीच बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता करायी गयी. इसके साथ ही कई स्थानीय चर्चित कलाकारों की प्रस्तुति हुई. बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया, वहीं सभी कलाकारों को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक वेद प्रकाश तिवारी ने किया. प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कंचन गुप्ता, सतबहिनी मंदिर न्यास समिति की कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय, शिक्षक विकास कुमार विश्वास, नीरज पांडेय, उज्जवल रंजन, सुनील मिश्रा, रामजीत सिंह, अमित मालाकार, अजय राम आदि कार्यक्रम की के अंत तक अपनी भूमिका निभाते रहे. संगीत शिक्षक सनोज सागर, तेजस्विनी सिंह एवं किंजल प्रिया बच्चों के बीच आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका निभायी.

सामूहिक नृत्य व देवी गीत प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन

सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में निखिल डांस ग्रुप के प्रतिभागी सुमित एवं उनके साथियों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा. इसके साथ ही मेट्रो वर्ल्ड पब्लिक स्कूल सिंघपुर के प्रिया एवं उनके साथी व कैंब्रिज क्लासेस अंबा के कल्याणी व उनके साथी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर तथा देव वैली ग्लोबल स्कूल एरका कॉलोनी के आराध्या एवं उनके साथी व सेंट जेवियर्स हाई स्कूल अंबा के तान्या एंड ग्रुप संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे. देवी गीत प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय चिल्हकी अंबा के साक्षी गुप्ता पहले स्थान पर रही. वहीं उच्च विद्यालय कुटुंबा की छात्रा काजल कुमारी व कैंब्रिज क्लासेस अंबा की रितिक कुमारी दूसरे स्थान पर तथा मध्य विद्यालय चिल्हकी अंबा की साक्षी कुमारी तीसरे स्थान पर रही. राष्ट्रीय गीत प्रतियोगिता में आदित्य पब्लिक स्कूल अंबा अस्मिता एवं शोभा ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया.

हां हम बिहारी हैं जी …पर झूमे दर्शक

स्कूली बच्चों के कार्यक्रम के उपरांत कई चर्चित कलाकारों ने मंच से अपनी प्रस्तुति दी. कार्यक्रम की शुरुआत रिया पाठक ने की. वही नंदिनी पाठक ने निमिया के डाढ मईया झुलेली झुलनवा गीत प्रस्तुत किया. प्रस्तुत इसके उपरांत पंकज पाल ने कई गीतों की प्रस्तुति दी. उन्होंने हां हम बिहारी है जी, पूरा संस्कारी हैं जी गीत प्रस्तुत किया तो दर्शक झूम उठे. इसके उपरांत नन्ही सी चर्चित कलाकार तान्या मौआर ने कई लोकगीत से सामां बांधा. तान्या की गीत अईबे करी हो, अईबे करी हो, अईबे करी, निरमोहया बालम अईबे करी लोगों को खूब भाया. इसके साथ ही सृष्टि लक्ष्मी ने देवी गीत से अपनी प्रस्तुति का शुरूआत की. सृष्टि लक्ष्मी ने बबूआ डीएम होईहे….., राजा जी खजनवा देद, रानी जी गहनवा देद समेत कई शोहर भी मंच से प्रस्तुत की. नेहा आर्या, अभिषेक हलचल, शिवम शर्मा, चंदन कुमार, कंचन कुमारी, दीपा राज व हिमांशु कुमार की प्रस्तुति भी सराहनीय रही. इस क्रम में आर्ट डांस ग्रुप एवं क्रिएटिव डांस ग्रुप के प्रतिभागियों ने खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन