Auranhabad News : जदयू कुनबे का बड़ा विस्तार, दूसरे दलों को छोड़ युवाओं ने थामा तीर

Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 21 Jan 2026 9:40 PM

विज्ञापन

Aurangabad News:समारोह की अध्यक्षता रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने की

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर. औरंगाबाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को उस वक्त बड़ी मजबूती मिली, जब रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह के आवास पर आयोजित मिलन सह अभिनंदन समारोह में दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान कांग्रेस, भाजपा और लोजपा जैसे प्रमुख दलों को छोड़कर आये युवाओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों में अपनी आस्था जतायी. समारोह की अध्यक्षता रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने की. इस मौके पर जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजरी सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं. औरंगाबाद कांग्रेस के सोशल मीडिया आईटी सेल के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि सिंह राजपूत दर्जनों साथियो के साथ जदयू में शामिल हो गये. विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया. सदस्यता भी दिलायी. उनके साथ अरुण कुमार सिंह, उपेंद्र विश्वकर्मा, प्रिंस परिहार, सोनू कुमार सिंह, अमरेश कुमार, सुधीर कुमार, मुकेश सिंह, पिंटू सिंह, दिलीप सिंह, मनहर राज, रणविजय सिंह, विक्की सिंह आदि भी शामिल हुए. लोजपा स्मृति मंच के पूर्व अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा भी जदयू में शामिल हो गये. गंगटी के युवा समाजसेवी अखिलेश सिंह ने भी जदयू की सदस्यता ली.

संगठन को धारदार बनाना लक्ष्य : विधायक

युवाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य जिले में संगठन को और अधिक मजबूत और धारदार बनाना है. उन्होंने कहा कि आज जिन युवा साथियों ने पार्टी का दामन थामा है, वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों और विचारों से प्रेरित हैं. ये युवा अलग-अलग प्रखंडों से आते हैं और पहले किसी न किसी अन्य दल में सक्रिय थे, लेकिन अब वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ गये हैं. कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रो संतोष कुमार सिंह, सुधीर कुमार शर्मा, विपिन सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन