Aurangabad News : पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल
Updated at : 10 Feb 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन

Aurangabad News: मामला दहेज को लेकर हत्या से जुड़ा हुआ है
विज्ञापन
गोह.
उपहारा थाने की पुलिस ने दहेज हत्या में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया की उपहारा थाना कांड संख्या 14/25 के मुख्य आरोपित पिंटू चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. मामला दहेज को लेकर हत्या से जुड़ा हुआ है .पिंटू चौधरी पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या दहेज न मिलने के कारण कर दी थी. गौरतलब है कि उपहारा थाना क्षेत्र के संकरडीह गांव में 23 साल की विवाहित युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. युवती का शव फंदे से लटकते हुए पुलिस ने बरामद किया था.युवती के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था. पिन्टू को मुख्य आरोपित बनाया गया था .डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




