बिहार-झारखंड बॉर्डर पर हाई अलर्ट: मुहर्रम को लेकर औरंगाबाद प्रशासन सतर्क, उपद्रवियों पर रहेगी पैनी नजर
Aurangabad Muharram 2026: मुहर्रम पर्व को लेकर औरंगाबाद प्रशासन अलर्ट मोड में है. बिहार-झारखंड सीमा पर विशेष निगरानी, सघन जांच और जिलेभर में फ्लैग मार्च के जरिए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी की गई है.
Aurangabad Muharram 2026: (सुजीत कुमार सिंह) मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर जिले के सभी अंचलों और प्रखंडों में संबंधित अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को शांति, सामाजिक सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया.
संवेदनशील इलाकों में प्रशासन ने किया पैदल मार्च
कुटुंबा अंचल अंतर्गत महाराजगंज क्षेत्र में अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान बाजार क्षेत्र, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों का भ्रमण किया गया. अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर मुहर्रम पर्व को भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की.
बिहार-झारखंड सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी
मुहर्रम को लेकर बिहार-झारखंड सीमा पर विशेष निगरानी रखने का निर्णय लिया गया है. कुटुंबा अंचल से सटे झारखंड के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया. सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी तथा संदिग्ध गतिविधियों की सघन जांच की जाएगी.
बॉर्डर एरिया में संयुक्त अभियान से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से बिहार और झारखंड पुलिस के बीच समन्वय स्थापित किया गया है. प्रशासन का मानना है कि संयुक्त कार्रवाई से किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सकेगा और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहेगी.

मदनपुर समेत अन्य प्रखंडों में भी निकला फ्लैग मार्च
मदनपुर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया. इसके अलावा जिले के अन्य प्रखंडों और अंचलों में भी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने लोगों के बीच जाकर शांति और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया.
अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर
फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने वाले और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील
जिला प्रशासन ने आम लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या प्रशासन को देने का अनुरोध किया है. अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ पर्व मनाने की अपील
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से मुहर्रम पर्व को पारंपरिक उत्साह, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है. प्रशासन का कहना है कि सभी समुदायों के सहयोग से ही पर्व को सफल और शांतिपूर्ण बनाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद को मिला पहला निजी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा का बनेगा नया केंद्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










