ePaper

ओबरा में सवारियों से भरा ऑटो ट्रक से टकराया, दो की मौत, तीन घायल

Updated at : 03 Sep 2025 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
ओबरा में सवारियों से भरा ऑटो ट्रक से टकराया, दो की मौत, तीन घायल

औरंगाबाद-पटना पथ पर ओबरा थाने के सदीपुर डिहरी गांव के समीप हुई घटना, पटना से परीक्षा देकर औरंगाबाद लौट रहे थे सभी युवक, दाउदनगर से किया था ऑटो

विज्ञापन

ओबरा. औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ में ओबरा थाना क्षेत्र के सदीपुर डिहरी गांव के समीप सवारियों से भरा ऑटो ट्रक से टकरा गया. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गये. मृतकों में जम्होर थाना क्षेत्र के कोसडीहरा गांव निवासी 33 वर्षीय ऑटो चालक व जयकिशोर यादव के पुत्र नागेंद्र यादव व नगर थाना क्षेत्र के निवासी 25 वर्षीय वसीम शौकत अली शामिल है. घायलों में औरंगाबाद निवासी 25 वर्षीय मो सुफियान, नगर थाना कागजी मुहल्ला निवासी मेराजुद्दीन, 22 वर्षीय रसीदा खातून शामिल है, जिसका इलाज किया जा रहा है. घटना बुधवार की अहले सुबह की बतायी जा रही है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीतीश कुमार, पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार व अंकित कुमार दल बल के साथ पहुंचे और सभी घायलों को पुलिस गाड़ी से इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, सभी घायलों की स्थिति गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना से संबंधित जानकारी के अनुसार सभी घायल पटना से परीक्षा देकर विंगर से दाउदनगर पहुंचे थे. वहां से किराये पर ऑटो लेकर औरंगाबाद जा रहे थे. सदीपुर डिहरी गांव के समीप औरंगाबाद की ओर से आ रहे एक ट्रक से ऑटो की टक्कर हो गयी. इस घटना में ऑटो सवार सभी पांच लोग घायल हो गये, जिनमें दो की मौत इलाज के दौरान हो गयी. थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को पुलिस की गाड़ी से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. इस संदर्भ मे आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. इधर, पुलिस मुख्यालय द्वारा बताया गया है कि ऑटो चालक की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई, जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत वाराणसी ले जाने के क्रम में हो गयी. घटना के बाद आसपास के लोगों का बयान दर्ज किया गया है. एफएसएल की टीम द्वारा साक्ष्य संकलन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन