दधपी में अवैध रूप से चल रही दो आरा मिलों को किया सील

Updated at : 23 Feb 2025 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
दधपी में अवैध रूप से चल रही दो आरा मिलों को किया सील

पर्यावरण को हो रहा नुकसान, वन विभाग ने की कार्रवाई

विज्ञापन

ट्रॉली, मोटर, भेंसा, हाथी सहित अन्य सामान जब्त फोटो नंबर-11- प्रतिनिधि, मदनपुर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही अवैध आरा मिलों के खिलाफ पर्यावरण वन एवं वायु परिवर्तन विभाग की टीम ने कार्रवाई की है. रविवार को वन विभाग एवं मदनपुर थाने की पुलिस ने प्रखंड क्षेत्र के दधपी गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से चल रही दो आरा मिलों को सील कर दिया है. यह कार्रवाई डीएफओ रुचि सिंह के निर्देश पर की गयी है. दधपी निवासी संटू मेहता और राजेश मेहता की आरा मशीनों को सील करते हुए ट्रॉली, मोटर, भेंसा, हाथी सहित अन्य सामान को जब्त कर लिया गया. रेंजर अजीत कुमार ने बताया कि वन विभाग को गुप्त सूचना मिली कि दधपी गांव में अवैध रूप से कई आरा मिलों का संचालन किया जा रहा है. रविवार को वन विभाग एवं मदनपुर थाने की संयुक्त रूप से कार्रवाई में दो आरा मशीनों को सील किया गया है. इस अभियान में फॉरेस्टर शंकर मिश्रा, रफीगंज फॉरेस्टर रौनक कुमार, वनरक्षी नंदू कुमार, सरोज कुमार, थाने के एसआइ श्रीकांत पांडेय आदि शामिल थे. गौरतलब है कि औरंगाबाद जिले के मदनपुर और देव के इलाके में अवैध रूप से कई आरा मिलों का संचालन हो रहा है. दोनों ही प्रखंडों के दक्षिणी इलाके में जंगल होने का फायदा अवैध आरा मील वाले उठाते रहे हैं. वैसे औरंगाबाद जिले में एक-दो नहीं, बल्कि दो दर्जन से अधिक अवैध आरा मिलों का संचालन हो रहा है. इसमें पंचायत के प्रतिनिधियों की भी संदिग्ध भूमिका होती है. जंगल से आरा मिल तक लकड़ी पहुंचाने में पंचायत के प्रतिनिधि अपनी भूमिका निभाते हैं. हालांकि, समय-समय पर इनके खिलाफ कार्रवाई होती रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन