औरंगाबाद में एबीवीपी का प्रदर्शन, यादव कॉलेज प्राचार्य का किया घेराव; इंटर्नशिप रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

Updated:
विज्ञापन
प्रिंसिपल चैम्बर का घेराव करते अभाविप सदस्य  | Prabhat Khabar Network

प्रिंसिपल चैम्बर का घेराव करते अभाविप सदस्य | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद के रामलखन सिंह यादव कॉलेज में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के विरोध में एबीवीपी ने प्राचार्य का घेराव किया। छात्रों ने शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने की मांग की।

विज्ञापन

Aurangabad News: रामलखन सिंह यादव (आर.एल.एस.वाइ.) महाविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता, कथित भ्रष्टाचार और विभिन्न मदों में अवैध शुल्क वसूली के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने परिसर में नारेबाजी करते हुए प्राचार्य का घेराव किया.

छात्रों के उग्र आंदोलन के बाद महाविद्यालय प्रशासन ने बैकफुट पर आते हुए 'इंटर्नशिप रजिस्ट्रेशन' पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आश्वासन दिया है.

शैक्षणिक अराजकता और अवैध वसूली का आरोप

आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं एबीवीपी की अदिति सिंह और जिला संयोजक प्रभात कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में पिछले कई महीनों से शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है. नियमित कक्षाएं नहीं चल रही हैं, पाठ्यक्रम अधूरा है और परीक्षा परिणामों में भारी देरी हो रही है.

इसके अलावा, नामांकन, मार्कशीट, माइग्रेशन, सीएलसी और इंटर्नशिप के नाम पर विद्यार्थियों से कथित अवैध वसूली की जा रही है.

महाविद्यालय प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

प्रदर्शन के दौरान छात्रों के भारी दबाव को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने छात्रहित में निम्नलिखित कदम उठाने की बात कही:

  • इंटर्नशिप रजिस्ट्रेशन स्थगित: इंटर्नशिप के नाम पर हो रहे रजिस्ट्रेशन को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है.
  • अवैध वसूली पर रोक: नामांकन व अन्य प्रक्रियाओं में पारदर्शी व्यवस्था लागू करने और कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने के लिए जल्द आधिकारिक पत्र जारी करने की बात कही गई.

एबीवीपी ने रखीं मुख्य मांगें

नगर सह मंत्री अतुल कुमार ने कहा कि शिक्षा के व्यवसायीकरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. संगठन ने कॉलेज प्रशासन के समक्ष प्रमुख मांगें रखीं:

  • इंटर्नशिप प्रक्रिया को पूरी तरह नि:शुल्क किया जाए और संबद्ध कंपनियों की सूची सार्वजनिक हो.
  • अवैध वसूली में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए.
  • शैक्षणिक कैलेंडर का कड़ाई से पालन हो और रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाए.
  • विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हेल्पडेस्क और शिकायत समिति का गठन हो.

पूर्व जिला संयोजक अभय कुमार ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो जिले भर के सभी महाविद्यालयों में चरणबद्ध और उग्र आंदोलन किया जाएगा.

इस प्रदर्शन में गोल्डी सिंह, प्रीति कुमारी, रुद्र प्रताप सिंह, निशांत तिवारी, विकास, कौशल, रोहित सिंह, आलोक कुमार, अंकुश कुमार और सान्याल राजपूत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.


विज्ञापन
Sudhir Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Sudhir Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन