Aurangabad News: औरंगाबाद में दवा लेने निकली महिला और 6 साल के बेटे का अपहरण, पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी

औरंगाबाद के कासमा थाना क्षेत्र से एक विवाहिता और उसके छह वर्षीय बेटे के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने से सनसनी फैल गई है। पीड़ित पति ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र के दुगुल गांव से एक विवाहिता और उसके छह वर्षीय बेटे के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है. पीड़ित पति ने पत्नी और बच्चे के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
दवा लेने के बहाने घर से निकली थी महिला
पीड़ित पति द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, 23 जुलाई की सुबह उसकी पत्नी अपने छह साल के बेटे को दवा दिलाने की बात कहकर घर से निकली थी. हालांकि, देर शाम तक जब दोनों वापस घर नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई. परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला.
गांव के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
पीड़ित ने रफीगंज थाना क्षेत्र के दनई गांव निवासी सन्नी कुमार पर अपहरण का संदेह जताया है. आरोप है कि कुछ दिन पहले सन्नी कुमार ने उसकी पत्नी से बातचीत की थी. पीड़ित का मानना है कि वही उसकी पत्नी और बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. घटना के बाद से ही दोनों के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन फोन लगातार बंद आ रहा है.
रिश्तेदारों के यहां खोजबीन के बाद पुलिस से गुहार
परिजनों और रिश्तेदारों के संभावित ठिकानों पर काफी तलाश करने के बाद भी जब माँ-बेटे का कोई पता नहीं चला, तब पीड़ित ने पुलिस की शरण ली. कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि पीड़िता के पति के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










