Aurangabad News: नवीनगर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, कई अहम प्रस्तावों पर बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन
नगर पंचायत की सामान्य बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं व स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर हुई चर्चा | Prabhat Khabar Network

नगर पंचायत की सामान्य बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं व स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर हुई चर्चा | Prabhat Khabar Network

नवीनगर नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और जनहित के अहम प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के नवीनगर नगर पंचायत कार्यालय सभागार में सामान्य बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में नगर क्षेत्र के विकास कार्यों, आगामी कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने की, जबकि संचालन कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती ने किया.

विकास योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा

बैठक की शुरुआत पिछली बोर्ड बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ हुई. इसके बाद नगर क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की गई और लंबित परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह और नगर पंचायत के स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई.

एसटीपी लैंडफिल और स्वच्छता पर विशेष जोर

बैठक में एसटीपी कम एफएसटीपी (सीवेज एवं फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) तथा सैनिटरी लैंडफिल साइट के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली के अनुपालन और नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए.

सुरक्षा के लिए सशस्त्र गार्डों की बहाली पर मंथन

नगर पंचायत क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सशस्त्र सुरक्षा गार्डों की बहाली समेत कई प्रशासनिक प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हुआ. बैठक में कनीय अभियंता पूजा कुमारी, वार्ड पार्षद दीपक कुमार, अजय प्रसाद, आरती देवी, कुसुम देवी, प्रेमलता कुमारी, शिवपतिया देवी, रितेश कुमार, मंजूषा सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.


विज्ञापन
Saurabh Kr Singh

लेखक के बारे में

By Saurabh Kr Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन