Aurangabad News: सावन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने उमंगा पहाड़ पहुंचे एसपी, दिए कड़े निर्देश

Updated:
विज्ञापन

मंदिर से पूजा अर्चना कर लौटते एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद में सावन माह को लेकर एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने उमंगा पहाड़ स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन

Aurangabad News: सावन माह को लेकर जिले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा मंगलवार को मदनपुर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध उमंगा पहाड़ पहुंचे. वहां स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर में उन्होंने दर्शन-पूजन किया. मंदिर के पुजारी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई, जिसमें एसपी ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन

सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण का लिया जायजा

पूजा-अर्चना के बाद एसपी ने मंदिर परिसर और पूरे पहाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया. उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि सावन के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, इसलिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं. उन्होंने भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने पर विशेष जोर दिया.

पुलिस बल को मुस्तैद रहने का निर्देश

एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात पुलिस बल को हर समय सतर्क रहना होगा. श्रद्धालुओं को जल चढ़ाने या दर्शन करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है. मौके पर सदर एसडीपीओ-2 आदित्य कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रशिक्षु दरोगा सुरेंद्र कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन