Aurangabad News: औरंगाबाद में तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब से जुड़े मामलों में भेजे गए जेल

Updated:
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

मदनपुर पुलिस ने शराब मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले की मदनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद जेल भेज दिया है. पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से शराब कारोबारियों और असामाजिक तत्वों के बीच हड़कंप का माहौल है.

लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में मदनपुर थाना क्षेत्र के घोरहत निवासी पप्पू तिवारी और रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के बसडीहा निवासी कमलेश पाल शामिल हैं. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इन दोनों के खिलाफ शराब से जुड़े मामलों में पूर्व में प्राथमिकी दर्ज थी और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे. मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया.

शराब सेवन के आरोप में एक अन्य युवक पकड़ाया

पुलिस ने तीसरे आरोपी की पहचान सहार निवासी धीरज कुमार के रूप में की है, जिसे शराब का सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

शराब कारोबारियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध धंधों पर लगाम कसने की उम्मीद है.


विज्ञापन
Vinay Singh

लेखक के बारे में

By Vinay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन