Aurangabad News: दाउदनगर में हरित भविष्य का संकल्प, मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी ने विद्यार्थियों संग किया पौधारोपण

Author Om Prakash|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
पौधारोपण करतीं मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी | Prabhat Khabar Network

पौधारोपण करतीं मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी | Prabhat Khabar Network

नगर पर्षद दाउदनगर की मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी ने सोनतटीय क्षेत्र स्थित काली स्थान पार्क में विद्यार्थियों संग पौधारोपण कर हरित भविष्य का संकल्प लिया. यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ्य जीवन की महत्ता पर केंद्रित था.

विज्ञापन

Aurangabad News: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से नगर पर्षद दाउदनगर की मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी ने सोनतटीय क्षेत्र स्थित काली स्थान पार्क में पौधारोपण किया. इस कार्यक्रम में पारामाउंट साइंस इंटर स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया.

एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ जीवन का आधार

पौधारोपण के बाद मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी ने कहा कि एक पौधा केवल पेड़ नहीं होता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, शुद्ध पर्यावरण, जल संरक्षण और स्वस्थ जीवन का आधार होता है. आज लगाया गया छोटा-सा पौधा भविष्य में सैकड़ों लोगों को छाया, ऑक्सीजन और प्रकृति का अमूल्य उपहार देगा. उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है.

पौधरोपण के साथ देखभाल की जिम्मेदारी भी जरूरी

मुख्य पार्षद ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करें. उन्होंने जोर देकर कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों का संरक्षण भी पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए.

शिक्षकों और विद्यार्थियों ने लिया नियमित देखभाल का संकल्प

इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया. कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे केवल पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उनकी नियमित देखरेख भी करेंगे, ताकि पौधे बड़े होकर पर्यावरण संतुलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें.


विज्ञापन
Om Prakash

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन