Aurangabad News: वेतन वृद्धि, ACP और अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर चौकीदार-दफादार समिति ने डीएम को सौंपा आवेदन

Updated:
विज्ञापन
वेतन वृद्धि, एसीपी व अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर चौकीदार-दफादार समिति ने डीएम का खटखटाया दरवाजा

औरंगाबाद जिले के चौकीदार-दफादार समिति ने जिलाधिकारी को तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा है. इसमें 2019 से लंबित वेतन वृद्धि, एसीपी और अनुकंपा नियुक्ति जैसे मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया है. समिति ने जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Aurangabad News: बिहार प्रदेश चौकीदार-दफादार समिति के मगध प्रमंडल अध्यक्ष संपत प्रसाद यादव ने जिले के चौकीदारों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा को तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. आवेदन के माध्यम से उन्होंने लंबे समय से अटके वेतन वृद्धि, एसीपी और अनुकंपा नियुक्ति के मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है.

2019 से अटका है वेतन वृद्धि का लाभ

समिति के अध्यक्ष ने आवेदन में बताया कि अंबा अंचल में कार्यरत चौकीदारों को वर्ष 2019 से अब तक वेतन वृद्धि और एसीपी (एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन) का लाभ नहीं मिल सका है. इसके कारण संबंधित कर्मियों को काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है. इसके अलावा जिले के सभी अंचलों के चौकीदारों को वर्ष 2025 की वेतन वृद्धि और एसीपी का लाभ भी अभी तक नहीं मिला है.

अनुकंपा नियुक्ति के मामले भी लंबित

अध्यक्ष ने आगे कहा कि औरंगाबाद जिले में चौकीदारों के आश्रितों की लंबित अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का भी अब तक निष्पादन नहीं किया गया है. कई पीड़ित परिवार वर्षों से नौकरी की उम्मीद में भटक रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है. इससे कर्मचारियों और उनके परिजनों के बीच गहरा असंतोष है.

मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

संपत प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि इन मांगों को लेकर कई बार अधिकारियों को आवेदन दिए गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले में हस्तक्षेप कर जल्द समाधान निकालने की अपील की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का निष्पादन नहीं हुआ, तो समिति बाध्य होकर उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाएगी.


विज्ञापन
Manish Raj Singham

लेखक के बारे में

By Manish Raj Singham

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन