Aurangabad News: औरंगाबाद में कंचनपुर नहर में नहाने के दौरान 15 वर्षीय किशोर डूबा, SDRF की टीम तलाश में जुटी

Author Rajuranjan kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद के कंचनपुर नहर में नहाने के दौरान 15 वर्षीय प्रिंस कुमार गहरे पानी में डूब गया. इस घटना से परिजनों और गांव में मातम पसरा हुआ है. SDRF की टीम किशोर की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के कंचनपुर टोला मुंगयाठी बिगहा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. गांव के रहने वाले लालजीत महतो का 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार कंचनपुर नहर में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूब गया. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है.

विज्ञापन

स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिंस कुमार अपने घर से कंचनपुर नहर के पास गया था और नहाने के लिए पानी में उतरा. हालांकि पानी के तेज बहाव और गहराई का सही अंदाजा न होने के कारण वह अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गया. पास में मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे डूबता देख शोर मचाया और बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक वह तेज धारा में बह गया.

घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ नहर के किनारे जमा हो गई. परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी नरारी कला खुर्द पुलिस को दी. थानाध्यक्ष अमरेश दास ने घटना की पुष्टि करते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को सूचित किया. इसके बाद डूबे हुए किशोर की तलाश के लिए स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) की टीम बुलाई गई.

एसडीआरएफ की टीम चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन

एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बचाव टीम बोट और उपकरणों के सहारे संभावित जगहों पर किशोर की तलाश में जुटी है. हालांकि पानी के तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण तलाशी अभियान में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन प्रशासन किशोर को ढूंढने के हरसंभव प्रयास कर रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन