ePaper

शौच के लिए पुनपुन नदी किनारे गया युवक लापता

Updated at : 24 Jul 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
शौच के लिए पुनपुन नदी किनारे गया युवक लापता

ओबरा थाना क्षेत्र के महुआंव गांव के 10 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबकर लापता होने का मामला प्रकाश में आया है

विज्ञापन

ओबरा. ओबरा थाना क्षेत्र के महुआंव गांव के 10 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबकर लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि, समाचार प्रेषण तक शव बरामद नहीं किया जा सका था. गोताखोर उसे तलाशने में लगे थे और वहां लोगों की भीड़ लगी हुई थी. प्रशासनिक पदाधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे. घटना गुरुवार की है. वैसे डूबकर लापता हुए बच्चे की पहचान योगेंद्र पासवान के पुत्र विपिन कुमार के रूप हुई है. वार्ड सदस्य पप्पू कुमार ने बताया कि उक्त बच्चा शौच करने पुनपुन नदी की ओर गया था. संभावना जतायी जा रही है कि शौच के दौरान किसी तरह उसका पैर फिसल गया होगा और फिर वह नदी में गिर गया. नदी में पानी अत्यधिक होने की वजह से डूबकर लापता हो गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीतीश कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी ली. सीओ हरिहरनाथ पाठक ने बताया कि सुचना प्राप्त हुई है. स्थानीय गोताखोरों द्वारा खोज बिन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन