ePaper

बाइक-ऑटो की टक्कर में युवक की मौत, पांच लोग घायल

Updated at : 04 Jul 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक-ऑटो की टक्कर में युवक की मौत, पांच लोग घायल

पचरूखिया बाजार के उछाहल बिगहा मोड़ पर हुई घटना, मेडिकल कॉलज, गया जी ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ दम

विज्ञापन

पचरूखिया बाजार के उछाहल बिगहा मोड़ पर हुई घटना मेडिकल कॉलज, गया जी ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ दम

प्रतिनिधि, हसपुरा.

एनएच 120 पर हसपुरा थाना क्षेत्र के पचरुखिया बाजार के समीप उच्छाहल बिगहा मोड़ पर ऑटो व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हसपुरा में कराया गया. वैसे पता चला कि डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति में सभी को मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया है. घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे की है. जानकारी के अनुसार दाउदनगर की ओर से ऑटो गोह की तरफ जा रहा था. दूसरी तरफ से एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग दाउदनगर की ओर जा रहे थे. जैसे ही दोनों उच्छाहल बिगहा मोड़ के समीप पहुंचे कि आमने से आ रहे ऑटो से बाइक की टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबदस्त थी की दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये. दोनों वाहनों पर सवार लोग गंभीर स्थिति में सड़क पर इधर-उधर गिर गये. कुछ ही क्षण में आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी. पुलिस की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हसपुरा पहुंचाया. एक साथ इतने घायल देख अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रेफर कर दिया. वैसे घायलों में ऑटो सवार दाउदनगर के लीलाचक निवासी 24 वर्षीय मुन्ना कुमार, 22 वर्षीय संतोष कुमार, मखरा के 50 वर्षीय रणविजय महतो, गोह के पोखराहा निवासी 62 वर्षीय राजा रविदास, गोह के जाजापुर निवासी बाइक सवार 22 वर्षीय संतोष कुमार, 35 वर्षीय पिंटू कुमार शामिल है. घायलों में मुन्ना कुमार व पिंटू कुमार की स्थिति काफी गंभीर थी. जानकारी मिली की रेफर होने के बाद पिंटू कुमार की मौत मेडिकल कॉलेज, गयाजी जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गयी.

हॉस्पिटल में मच गया कोहराम

सोशल मीडिया पर दुर्घटना का फोटो व वीडियो फैलते ही तरह-तरह की अफवाह फैल गयी. तस्वीर इतनी विभस्त थी की लोगों ने तीन मौत होने का अफवाह फैला दिया. जिसकी सूचना पर घायलों के परिजन बदहवास हालत में हसपुरा सीएचसी पहुंच गये. परिजनों के चीत्कार से अस्पताल में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों की भी भीड़ जुट गयी. चिकिसकों को इलाज करने में असुविधा होने लगी. मौके पर मौजूद हसपुरा पुलिस ने हस्तक्षेप कर अस्पताल को खाली कराया. इसके बाद इलाज शुरू हो पाया. इधर, घटना की सूचना पर जिला पार्षद प्रतिनिधि एखलाख खान, राजद प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार, निशांत कुमार आदि ने पहुंचकर घायलों का हाल जाना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन