पूजा कर लौट रही महिला को अनियंत्रित हाइवा ने रौंदा, मौत

Updated:
विज्ञापन
पूजा कर लौट रही महिला को अनियंत्रित हाइवा ने रौंदा, मौत

औरंगाबाद-हरिहरगंज पथ पर मुफस्सिल थाने के चतरा मोड़ के समीप हुई घटना, पति के साथ सतबहिनी मंदिर में पूजा करने गयी थी उषा

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण.

औरंगाबाद-हरिहरगंज मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से 32 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी पुरुषोत्तम मेहता की पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार की देर शाम की है. परिजनों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी बस पकड़कर अंबा स्थित सतबहिनी मंदिर में माता के दर्शन करने गये थे. अंबा में सतबहिनी मंदिर के समीप आर्द्रा मेले का आयोजन होता है. मेले में हर दिन हजारों की भीड़ भी उमड़ती है. दोनों पति-पत्नी मंदिर में पूजा अर्चना कर मेला घूमने चले गये. इसके बाद अंबा से बस पकड़कर घर लौट रहे थे. चतरा मोड़ के समीप बस से उतरे और ऑटो रिजर्व करने के प्रयास में लग गये. पति थोड़ी दूर आगे बढ़कर बैरिया जाने के लिए ऑटो चालक से बात कर रहे थे, इसी दौरान जब महिला सड़क पार कर रही थी, तो तेज रफ्तार हाइवा रौंदते हुए निकल गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने समझा-बुझाकर पति को शांत कराया. इसके बाद पति पुरुषोत्तम मेहता शव लेकर घर चले गये. बैरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार ने बताया कि घटना बहुत दुखद है. दोनों पति-पत्नी अंबा स्थित सतबहिनी मंदिर से पूजा अर्चना के बाद आर्द्रा मेला घूमकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान चतरा मोड़ के समीप महिला दुर्घटना का शिकार हो गयी. पति बैरिया बाजार में ही दर्जी का काम करते हैं. मृतका के दो बेटे हैं. घटना के बाद दोनों बेटों के सिर से मां का साया उठ गया. पता चला कि जब परिजन शव को घर लेकर गए तो पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया. घटना के बाद से परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है, तो वही गांव में मातम पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन