बदला सा दिखा सदर अस्पताल का माहौल, मुस्तैद दिखे डॉक्टर

Published at :31 May 2017 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
बदला सा दिखा सदर अस्पताल का माहौल, मुस्तैद दिखे डॉक्टर

डीएम के निरीक्षण से पहले डॉक्टरों व कर्मचारियों ने संभाल लिया मोरचा औरंगाबाद नगर : सदर अस्पताल का माहौल मंगलवार को बदला सा दिखा. अस्पताल में डॉक्टरों व कर्मचारियों की भीड़ दिखी. कल तक जो हाजिरी बना कर अपने निजी काम में लग जाते थे, वे तत्परता व ईमानदारी के साथ काम करते हुए दिखे़ […]

विज्ञापन
डीएम के निरीक्षण से पहले डॉक्टरों व कर्मचारियों ने संभाल लिया मोरचा
औरंगाबाद नगर : सदर अस्पताल का माहौल मंगलवार को बदला सा दिखा. अस्पताल में डॉक्टरों व कर्मचारियों की भीड़ दिखी. कल तक जो हाजिरी बना कर अपने निजी काम में लग जाते थे, वे तत्परता व ईमानदारी के साथ काम करते हुए दिखे़ जिस सदर अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से व्यवस्था चौपट हो गयी है, उस अस्पताल में अचानक डॉक्टरों की भीड़ से ओपीडी का सिस्टम ही बदल गया़
दरअसल, मंगलवार को डीएम कंवल तनुज ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया़ इस दौरान ओपीडी, आइपीडी, पुरुष वार्ड, नशामुक्ति केंद्र, कैदी वार्ड सहित पूरे सदर अस्पताल का निरीक्षण किया़ वहीं कार्यालय में जाकर सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों व कर्मियों की उपस्थिति देखी़ इस दौरान अस्पताल में भरती मरीजों से समुचित इलाज व खान-पान के बारे में पूछताछ की. मरीजों ने बताया कि सुबह में नाश्ता के रूप में फल, दूध, ब्रेड दिया गया था, खाना की कोई दिक्कत नहीं है़ इलाज भी मिला-जुला कर ठीक ही होता है, लेकिन दवा बाहर से खरीदनी पड़ रही है़ इस पर डीएम ने साथ रहे सिविल सर्जन से पूछताछ की और कहा कि मरीजों को बाहर से किसी भी हालत में दवा न खरीदनी पड़े. इस पर विशेष ध्यान रखे़ं हर हाल में सदर अस्पताल में इलाज करानेवाले मरीजों को सरकारी दवा लिखना है़
अगर जरूरी दवा नहीं है, तो जेनरिक दवा लिखें, ताकि कम पैसे में इलाज संभव हो सके़ डीएम ने कैदी वार्ड के निरीक्षण के दौरान हाल देख कर असंतोष जताया. उन्होंने डीपीएम कुमार मनोज को स्पष्ट निर्देश दिया कि जल्द से जल्द कैदी वार्ड को तोड़ कर दूसरी जगह शिफ्ट करें और फिर भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ करे़ं इमरजेंसी वार्ड की स्थिति पर भी डीएम ने कहा कि वार्ड का सुधार जल्द करें. सिर्फ कमरे से नहीं माहौल सुधारना होगा़ ड्रेनेज सिस्टम पर जल्द काम शुरू किया जाये़ झूठी प्लानिंग व रिपोर्टिंग बरदाश्त नहीं की जायेगी़ मॉडल अस्पताल है, तो यहां बर्न वार्ड भी होना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन