शराब के साथ तीन धंधेबाज चढ़े उत्पाद पुलिस के हत्थे, बोलेरो जब्त

Published at :29 May 2017 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ तीन धंधेबाज चढ़े उत्पाद पुलिस के हत्थे, बोलेरो जब्त

दोमुहान पुल के पास उत्पाद विभाग ने चलाया जांच अभियान ड्राइविंग लाइसेंस मिला दूसरे के नाम का औरंगाबाद शहर : औरंगाबाद-अंबा रोड में दोमुहान पुल के समीप उत्पाद विभाग द्वारा चलाये गये जांच अभियान में शराब के साथ तीन धंधेबाजो को गिरफ्तार किया गया. दो धंधेबाज बोलेरे वाहन से पकड़े गये, जबकि एक यात्री बस […]

विज्ञापन
दोमुहान पुल के पास उत्पाद विभाग ने चलाया जांच अभियान
ड्राइविंग लाइसेंस मिला दूसरे के नाम का
औरंगाबाद शहर : औरंगाबाद-अंबा रोड में दोमुहान पुल के समीप उत्पाद विभाग द्वारा चलाये गये जांच अभियान में शराब के साथ तीन धंधेबाजो को गिरफ्तार किया गया. दो धंधेबाज बोलेरे वाहन से पकड़े गये, जबकि एक यात्री बस से पकड़ा गया. उत्पाद अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि दोमुहान पुल के समीप उत्पाद विभाग वाहनों की जांच कर रहा था.
सूचना मिली कि झारखंड के रास्ते शराब लायी जा रही है. सूचना के आधार पर हुई जांच में एक बोलेरो से देशी शराब के 55 पाउच के साथ जपला थाना क्षेत्र के गंगवार बरवाडीह गांव के अजय कुमार पासवान और डेहरी के पाली रोड निवासी कृष्णा साव को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान पता चला कि जो बोलेरो जब्त हुई है वह एडमैक कंपनी को भाड़े पर दी गयी थी, जिसका नाजायज ढंग से अजय ने फायदा उठाते हुए शराब की सप्लाइ में लगा दिया. अजय के पास से एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला है, जो संजय पासवान के नाम से है. इसकी जांच की जा रही है. उत्पाद अधीक्षक ने यह भी बताया कि जांच पड़ताल के दौरान एक यात्री बस से अंबा के जगदीशपुर निवासी सोनू कुमार को बीयर की चार बोतलों के साथ गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के बाद तीनो धंधेबाजो को जेल भेज दिया गया. छापेमारी अभियान में इंस्पेक्टर सुभाष सिंह ,अवर निरीक्षक आशुतोष कुमार शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन