बाइक दुर्घटना में भाई-बहन सहित तीन घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 May 2017 10:00 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद शहर : राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर जोगिया मोड़ के समीप एक बाइक दुर्घटना में भाई-बहन सहित तीन घायल हो गये. घटना रविवार की सुबह की है .दुर्घटना में घायल हुए जोगिया गांव के मोहम्मद नदीम, उनकी बहन आसिया परवीन और गांव की ही युवती तलहा परवीन को कुछ लोगों के सहयोग से इलाज के […]
विज्ञापन
औरंगाबाद शहर : राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर जोगिया मोड़ के समीप एक बाइक दुर्घटना में भाई-बहन सहित तीन घायल हो गये. घटना रविवार की सुबह की है .दुर्घटना में घायल हुए जोगिया गांव के मोहम्मद नदीम, उनकी बहन आसिया परवीन और गांव की ही युवती तलहा परवीन को कुछ लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.अस्पताल में ड्यूटी पर कार्यरत डाॅ आशुतोष कुमार ने नदीम की हालत गंभीर देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया. पता चला है कि नदीम का एक पैर और एक हाथ टूट चुका है.
जानकारी के अनुसार, नदीम अपनी बहन और पड़ोस की युवती के साथ एक ही बाइक पर बैठकर जोगिया गांव से औरंगाबाद शहर किसी काम से जा रहा था. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इससे बाइक पर बैठे तीनों घायल हो गये. घटना की सूचना पाकर जोगिया गांव से परिजन व अन्य कई लोग पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी ली. राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर ही शनिवार की रात एक अन्य बाइक दुर्घटना में औरंगाबाद शहर के सरोज कुमार सिन्हा और वाल्मिकी कुमार घायल हो गये .पता चला कि सरोज की बाइक सामने से आ रहा एक ऑटो से टकरा गये. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. पता चला कि दोनों घायल युवक बाइक पर बैठकर शहर लौट रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




