जिला पर्षद की जल्द होगी अपनी साइट

औरंगाबाद नगर : शुक्रवार को जिला पार्षदों की एक बैठक जिप अध्यक्ष नीतू देवी की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभागार में आयोजित की गयी. इस बैठक में पूर्व में लिये गये निर्णय के बाद भी पदाधिकारियों द्वारा कोई कार्य नहीं किये जाने व कार्य में लापरवाही बरते जाने के कारण पिछले बैठक की कार्यवाही […]
औरंगाबाद नगर : शुक्रवार को जिला पार्षदों की एक बैठक जिप अध्यक्ष नीतू देवी की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभागार में आयोजित की गयी. इस बैठक में पूर्व में लिये गये निर्णय के बाद भी पदाधिकारियों द्वारा कोई कार्य नहीं किये जाने व कार्य में लापरवाही बरते जाने के कारण पिछले बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि नहीं की गयी. हंगामा करते हुए जिला पार्षदों ने कहा कि बैठक में जो निर्णय लिया जाता है, उस पर पदाधिकारी अमल नहीं करते हैं.
जब उनसे पूछताछ की जाती है, तो टाल-मटोल करते हैं. इसलिए बैठक करने का कोई औचित्य नहीं है.
इस पर जवाब देते हुए जिप अध्यक्ष ने कहा कि सर्वसम्मति से पूर्व में लिये गये निर्णय की संपुष्टि नहीं की जाये. इसके बाद बैठक में अनुपस्थित रहनेवाले सिविल सर्जन, बीडीओ, पीओ सहित अन्य पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछते हुए उन पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पंचम राज्य वित्त आयोग की राशि से सभी जिला पार्षदों को एक-एक लैपटॉप व टैब उपलब्ध कराया जायेगा, ताकि विकास कार्य का संचालन सही तरीके से किया जा सके. सदस्यों ने यह भी कहा कि जिस प्रखंड में तीन वर्ष से पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, पीओ, पीटीए, आवास सहायक कार्यरत है, वैसे लोगों को चिह्नित करते हुए जून माह तक एक प्रखंड से दूसरे प्रखंड में स्थानांतरण किया जाये, इस पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी ने अमल करने की बात कही.
वहीं, बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला पार्षद का एक अपना वेबसाइट लांच होगी, ताकि जिले से लेकर दूसरे जगह पर रहनेवाले लोग जिला पर्षद से संबंधित सभी जानकारी वेबसाइट के माध्यम से ले सकें. वहीं बिजली कंपनी के अभियंता को निर्देश दिया गया कि विद्युतीकरण के कार्य में तेजी लायें और हर हाल में समय पर गांव में बिजली पहुंचाएं. इस बैठक में उपाध्यक्ष महीपत राम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद अग्रवाल सहित संबंधित पदाधिकारी, जिला पार्षद अनिल यादव, शंकर यादव, शशिभूषण शर्मा, नीलू देवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




