स्कॉर्पियो की चपेट में आकर एक की गयी जान, दो जख्मी

दाउदनगर अनुमंडल : एनएच-98 स्थित दाउदनगर पटना मुख्य पथ पर सिपहां के पास स्कॉर्पियो वाहन की चपेट में आकर साईकिल सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. बताया जाता है कि दाउदनगर थाना क्षेत्र के रेपुरा निवासी 55 वर्षीय गंगादयाल […]
दाउदनगर अनुमंडल : एनएच-98 स्थित दाउदनगर पटना मुख्य पथ पर सिपहां के पास स्कॉर्पियो वाहन की चपेट में आकर साईकिल सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. बताया जाता है कि दाउदनगर थाना क्षेत्र के रेपुरा निवासी 55 वर्षीय गंगादयाल सिंह सिपहां पुल के पास से काम कर साइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे,
जैसे ही वे सिपहां मोड़ के समीप पहुंचे तो पटना रोड की ओर से तेज व अनियंत्रित गति से आ रहे स्कॉर्पियो वाहन ने बाइकसवार युवकों को कुचलते हुये साइकिलसवार गंगादयाल सिंह को भी कुचल दिया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. दाउदनगर से अरवल की ओर जा रहे बाइकसवार युवक अमित कुमार व कृष्णा कुमार स्कॉर्पियो की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों अरवल जिले के मखदुमपुर के निवासी बताये जाते हैं. जख्मी दोनों युवकों को स्थानीय पीएचसी के चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिये एएनएमसीएच गया रेफर कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




