10 लीटर महुआ शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 May 2017 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

मदनपुर. मदनपुर पुलिस ने बुधवार की शाम को 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो लोगों को पकड़ा है. थानाध्यक्ष सुभाष राय ने बताया कि पकड़े गये दोनों आरोपितों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है. मदनपुर थाना क्षेत्र के डोकरी गांव के पईया रिकियासन बहुत दिनों से अवैध महुआ शराब का […]
विज्ञापन
मदनपुर. मदनपुर पुलिस ने बुधवार की शाम को 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो लोगों को पकड़ा है. थानाध्यक्ष सुभाष राय ने बताया कि पकड़े गये दोनों आरोपितों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है. मदनपुर थाना क्षेत्र के डोकरी गांव के पईया रिकियासन बहुत दिनों से अवैध महुआ शराब का धंधा करते आ रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है. वही, विनोद चौधरी खिरिआवां गांव निवासी को भी नशे की हालात में गिरफ्तार किया गया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना पर जब डोकरी गांव पहुंचे, तो पुलिस को आते देख दोनों भागने लगे. पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर शराब से भरे गैलन के साथ गिरफ्तार किया. दोनों पर मदनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को दोनों को जेल भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपित बहुत दिनों से शराब बेचने का धंधा कर रहे थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




