अपहर्ताओं के चंगुल से बच कर लौटा युवक !
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 May 2017 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

परिजनों ने दी थी गुमशुदगी की सूचना बैंक में रुपये जमा करने गया था युवक मामले की जांच में जुटी रिसियप थाने की पुलिस औरंगाबाद नगर. उत्तरप्रदेश के चंदौली के अलीनगर स्थित कुछमन गांव से औरंगाबाद से अपहृत युवक को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है. मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले […]
विज्ञापन
परिजनों ने दी थी गुमशुदगी की सूचना
बैंक में रुपये जमा करने गया था युवक
मामले की जांच में जुटी रिसियप थाने की पुलिस
औरंगाबाद नगर. उत्तरप्रदेश के चंदौली के अलीनगर स्थित कुछमन गांव से औरंगाबाद से अपहृत युवक को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है. मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले के रिसियप थाना के सिंदुरिया गांव निवासी मदन यादव का पुत्र अमित कुमार 12 मई को अपने घर से 30 हजार रुपये लेकर पंजाब नेशनल बैंक, सिंदुरिया में जमा करने के लिए निकला था.
रास्ते में नहर की पुलिया के समीप मारुति कार पर सवार चार अपराधियों ने उसे घेर कर जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया. पैसा लूटने के बाद उसे रात में एक स्थान पर रखा. जहां दो लोगों को देखरेख में लगाया गया था, लेकिन रात में ही अमित किसी प्रकार उनके चंगुल से छूट कर भाग निकला और सोमवार को लगभग 40 किलोमीटर पैदल चल कर कुछमन गांव पहुंचा.गांव के लोगों को अपनी पूरी आपबीती सुनायी, तो गांववालों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी.
सूचना पर पहुंचे अलीनगर थाने के एसएचओ रामजी सिंह ने अपने कब्जे में लेकर उससे पूछताछ की. पुलिस द्वारा दी गई सूचना पर परिजन भी आ गये. पुलिस ने पूछताछ की कार्रवाई पूरी करने के बाद युवक को परिजनों के हवाले कर दिया. इधर, रिसियप थानाध्यक्ष रामराज कुमार ने बताया कि युवक के गायब होने की सूचना मिली थी. पता चला कि युवक लौट आया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. सच्चाई क्या है, पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




