सड़क हादसे में महिला की मौत

Published at :17 May 2017 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत

कारा मोड़ के पास ऑटो व बोलेरो की टक्कर ओबरा : प्रखंड के कारा मोड़ के समीप मंगलवार को ऑटो और बोलेरो के टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि नौ यात्री घायल हो गये. मृतका की पहचान महुआव की रहनेवाली विमला देवी के रूप में हुई है. वहीं घायलों का इलाज प्राथमिक […]

विज्ञापन
कारा मोड़ के पास ऑटो व बोलेरो की टक्कर
ओबरा : प्रखंड के कारा मोड़ के समीप मंगलवार को ऑटो और बोलेरो के टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि नौ यात्री घायल हो गये. मृतका की पहचान महुआव की रहनेवाली विमला देवी के रूप में हुई है.
वहीं घायलों का इलाज प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र ओबरा में किया जा रहा है. बेहतर चिकित्सा के लिए उषा कुमारी कैथी, महावीर पासवान धनाव, सुनीता कुमारी महुआव को औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि नासरीगंज निवासी विनोद साव एवं बहन रीता देवी, संगीता देवी मखरा, काजल कुमारी डेहरी, राजदेव सिंह सितल बिगहा एवं अर्जुन सिंह विशुनपुरा का इलाज ओबरा पीएचसी में किया जा रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों वाहन को जब्त कर लिया है.
दो बाइक सवार घायल
मदनपुर : मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज रफीगंज पथ में दिहुली मोड़ के पास बाइक से असंतुलित होकर गिर जाने से दो बाइक सवार घायल हो गए.जानकारी के अनुसार सलैया थाना के काकन गंव के मो इमरान व् राजदेव पासवान औरंगाबाद से बाइक से घर जा रहे थे तभी बाइक असंतुलित होकर गिर गयी जिसमे दोनों घायल हो गए .घायलो का इलाज मदनपुर पीएचसी में कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन