हादसे में मां-बेटे की मौत पति की हालत गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 May 2017 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

बगोदर में जीटी रोड संतुरपी के समीप हुई घटना औरंगाबाद से बोकारो के मकोली जा रहे थे बाइक सवार बगोदर. बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड संतुरपी के पास सोमवार सुबह सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गयी,वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया. परिवार औरंगाबाद का रहनेवाला है. औरंगाबाद निवासी पंचम चौहान […]
विज्ञापन
बगोदर में जीटी रोड संतुरपी के समीप हुई घटना
औरंगाबाद से बोकारो के मकोली जा रहे थे बाइक सवार
बगोदर. बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड संतुरपी के पास सोमवार सुबह सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गयी,वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया. परिवार औरंगाबाद का रहनेवाला है.
औरंगाबाद निवासी पंचम चौहान (45) अपनी पत्नी सुभद्रा देवी (38) व पांच वर्षीय पुत्र रीतिक के साथ के साथ औरंगाबाद से मकोली बाइक से लौट रहे थे. पंचम मकोली के एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत हैं. बगोदर जीटी रोड पर संतुरपी के पास सुबह 9.30 बजे एक ही दिशा से आ रहे कंटेनर ने इनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया़ बाइक सवार सुभद्रा देवी व पांच वर्षीय रीतिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि चालक पंचम चौहान (45) गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग जुट गये और घायल को बगोदर सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया. उधर, सूचना पाकर बगोदर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है, वहीं घटना के बाद चालक भाग निकला. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




