युवक की हत्या कर भाग रहे अपराधी को ग्रामीणों ने दबोचा, पीट-पीटकर मार डाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2017 10:18 PM
प्रतिनिधि, औरंगाबाद दाउदनगर इलाका आज गोलियों की आवाजों से गूंज उठा और यह क्षेत्र दो हत्याओं के कलंक से कलंकित हो गया. पहली हत्या भखरुआ मोड़ पर उमरचक निवासी धर्मेन्द्र की हुई, जबकि दूसरी हत्या अपराधी की आक्रोशित ग्रामीणों ने कर दी. बाईक पर सवार होकर तीन की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों ने धर्मेंद्र […]
प्रतिनिधि, औरंगाबाद
दाउदनगर इलाका आज गोलियों की आवाजों से गूंज उठा और यह क्षेत्र दो हत्याओं के कलंक से कलंकित हो गया. पहली हत्या भखरुआ मोड़ पर उमरचक निवासी धर्मेन्द्र की हुई, जबकि दूसरी हत्या अपराधी की आक्रोशित ग्रामीणों ने कर दी. बाईक पर सवार होकर तीन की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों ने धर्मेंद्र की हत्या उस वक्त कर दी जब वह बस स्टैंड से टिकट बुक कर वापस घर की ओर जा रहा था.
घर जाने के क्रम में तभी पेट्रोल पम्प के समीप अंधाधुंध फायर कर धर्मेंद्र की हत्या कर दी गयी और हत्या कर फरार होने का प्रयास कर अपराधियों को ग्रामीणों ने घेरकर लाठी डंडों से जमकर पिटाई की. जिसमें एक अपराधी की मौत हो गयी. मृतक अपराधी की पहचान महुआवा गांव निवासी सत्येन्द्र कुमार के रूप में की गयी है.
पुलिस ने भाखरुआ मोड़ से गोली के कई खोखे बरामद किये हैं. बताया जाता है कि जैसे ही उमरचक के ग्रामीणों को पता चला की अपराधी धर्मेन्द्र की हत्या कर इसी रास्ते से भागने का प्रयास कर रहे हैं सभी ग्रामीण पारंपरिक हथियारों से लैश होकर सड़क पर पहुंच गये. जैसे ही अपराधी वहां पहुंचे ग्रामीण उनपर टूट पड़े. अन्य अपराधी तो किसी तरह से जान बचाकर भाग निकले लेकिन एक अपराधी ग्रामीणों की चंगुल में फंस गया.
उस अपराधी की ग्रामीणों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










