Aurangabad News: किसान कुंदन यादव हत्याकांड का खुलासा, रेकी करने वाले दो सहयोगी गिरफ्तार

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
कुंदन यादव हत्याकांड का खुलासा करते पुलिस अधिकारी

कुंदन यादव हत्याकांड का खुलासा करते पुलिस अधिकारी

Aurangabad News: औरंगाबाद के दाउदनगर में चर्चित किसान कुंदन यादव हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए रेकी और लाइनर की भूमिका निभाने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है.

विज्ञापन

Aurangabad News (ओम प्रकाश): औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के केसराड़ी निवासी किसान कुंदन यादव हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपितों पर शूटरों को रेकी और पहचान कराने का आरोप है.

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गिरफ्तारी

दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में उज्जवल नारायण उर्फ कंचन कुमार और आनंद कुमार उर्फ नंदकुमार शामिल हैं. इनमें एक नामजद जबकि दूसरा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा गया.

19 मई को हुई थी किसान की हत्या

19 मई को भुईयां बिगहा-केसराड़ी मोड़ के पास किसान कुंदन यादव को गोली मार दी गई थी. घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था.

घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि शूटरों द्वारा इस्तेमाल की गई बाइक मुख्य आरोपित के मिल परिसर में छिपाकर रखी गई थी. पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है. प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद हत्या का मुख्य कारण सामने आया है. पुलिस अन्य नामजद और अज्ञात आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read: Aurangabad News: दूल्हे के पिता को गोली मारने वाला अपराधी राकेश पटना के मनेर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन